Categories
Rajasthan GK

राजस्थान के दर्रे / नाल (Passes of Rajasthan)

राजस्थान में घाट की गुणी सुरंग, बर दर्रा, गोरमघाट दर्रा, हल्दीघाटी दर्रा, फूलवारी नाल, हाथी गुड़ा नाल आदि कई महत्वपूर्ण दर्रे (पहाड़ी रास्ते) हैं, जो अरावली पर्वतमाला को पार करने के लिए प्रमुख मार्ग प्रदान करते हैं।

घाट की गुणी सुरंग (Ghat Ki Guni Tunnel) :- घाट की गुणी सुरंग, जयपुर में झालाना पहाड़ियों में स्थित है, जो जयपुर को आगरा से जोड़ती है। घाट की गुणी सुरंग राजस्थान की सबसे लंबी सड़क सुरंग है, और ये लगभग 2.8 किलोमीटर लंबी है।

बर दर्रा (Bar Pass):- बर दर्रा ब्यावर को बर (पाली) से जोड़ता है। राष्ट्रीय राजमार्ग 25, इसी दर्रे से मध्य अरावली होकर गुजरता है। बर दर्रे से जोधपुर-जयपुर मार्ग भी गुजरता है। बर नाल मारवाड़ (जोधपुर व पाली) को मेरवाड़ा (ब्यावर, अजमेर) से जोड़ती है।

हल्दीघाटी दर्रा (Haldighati Pass):- यह दर्रा राजसमंद जिले में कुंभलगढ़ और उदयपुर के बीच स्थित है। इसका नाम यहां की हल्दी जैसे पीले रंग की मिट्टी के कारण पड़ा। यह 1576 के ऐतिहासिक हल्दीघाटी के युद्ध के लिए प्रसिद्ध है, जो महाराणा प्रताप और मुगलों के बीच लड़ा गया था।

गोरमघाट दर्रा (Goram Ghat Pass):– गोरम घाट दर्रा राजस्थान के राजसमंद जिले में स्थित है और गोरम घाट दर्रा राजसमंद को पाली से जोड़ता है। गोरम घाट राजस्थान में मेवाड़ और मारवाड़ को दक्षिणी अरावली पहाड़ियों के माध्यम से जोड़ता है और इसके पास से नैरो-गेज ट्रेन, मीटर गेज रेलवे लाइन से जाती है जो कुल 2 सुरंगों और 172 पुलों को पार करती है। गोरमघाट दर्रा अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जोगमंडी झरने, ऐतिहासिक रेलवे ब्रिज और गोरखनाथ मंदिर के लिए प्रसिद्ध है इसलिए गोरमघाट को अक्सर “राजस्थान का मिनी कश्मीर” कहा जाता है। राजस्थान का दार्जिलिंग ‘गोरम घाट’ (Goram Ghat) को कहा जाता है

देबारी दर्रा (Debari Pass):- यह उदयपुर जिले में स्थित है। राष्ट्रीय राजमार्ग 27 (पुराना NH 76) इस दर्रे से होकर गुजरता है। देबारी दर्रा चित्तौड़गढ़ से उदयपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित है।

देसूरी नाल (Desuri Naal) :– देसूरी नाल दक्षिणी अरावली में पाली जिले में स्थित है। देसूरी नाल पाली एवं चारभुजा नाथ मंदिर (राजसमंद) को जोड़ती है।

फूलवारी नाल (Phulwari Naal) :- फूलवारी नाल दक्षिणी अरावली में उदयपुर जिले की केटड़ा तहसील में स्थित है।फूलवारी की नाल सोम, मानसी एवं वाकल नदियों के लिए प्रसिद्ध है।

पीपली दर्रा (Pipli Pass) :- पीपली दर्रा टॉडगढ़ (ब्यावर) में स्थित है और राजस्थान के सर्वाधिक ऊँचाई पर स्थित दर्रों में से एक है।

हाथी गुड़ा नाल (Hathi Guda Naal) :- हाथी गुड़ानाल पाली जिले को राजसमंद जिले से जोड़ता है। हाथी गुड़ा नाल दक्षिणी अरावली में राजसमंद जिले में कुम्भलगढ़ किले के पास स्थित है।

हाथी नाल (Hathi Naal) :- हाथी नाल दक्षिणी अरावली में उदयपुर जिले में स्थित है। ये सिरोही को उदयपुर को जोड़ता है।

बोरांग दर्रा (Borung Pass) :- बोरांग दर्रा राजस्थान के सिरोही जिले अरावली पर्वतमाला में स्थित दर्रा है। बोरांग दर्रा सिरोही जिले को उदयपुर जिले से जोड़ता है।

पगल्या नाल (Pagllya Naal) :– पगल्या नाल दक्षिणी अरावली में राजसमंद जिले में स्थित है। पगल्या नाल मेवाड़ (राजसमंद) व मारवाड़ (पाली) को जोड़ती है। पगल्या नाल को जियावल की नाल भी कहते हैं।

सूरा घाट दर्रा (Sura Ghat Pass) :- यह दर्रा ब्यावर को भीलवाड़ा से जोड़ता है। सुरा नाल मध्य अरावली में ब्यावर (अजमेर) में स्थित है।

पखेरिया दर्रा (Pakheria Pass) :– इस दर्रे से ब्यावर से मसूदा (Masuda) मार्ग गुजरता है।

केवड़ा नाल :- केवड़ा नाल दक्षिणी अरावली में उदयपुर जिले में स्थित है।

शिवपुरा दर्रा (ब्यावर) :– यह दर्रा ब्यावर के पूर्व में मध्य अरावली में स्थित है,ये दर्रा ब्यावर को विजयनगर (अजमेर को) को सड़क मार्ग से जोड़ता है।

कमली घाट दर्रा :- कमली घाट दर्रा या नाल दक्षिणी अरावली में राजसमंद जिले में स्थित है, जो देवगढ़ (राजसमंद) को जोजाबर (पाली) से जोड़ता है।

बूंदी के दर्रे (Passes of Bundi) :- बूंदी जिले में चार प्रमुख दर्रे हैं:

  • बूंदी दर्रा
  • जैतवास दर्रा
  • रामगढ़-खटगढ़ दर्रा
  • लाखेरी दर्रा

By Rohit

My name is Rohit and I am from Rajasthan. I have done B.Tech from National Institute of Technology Hamirpur. I am selected in Rajasthan JE, SSS JE, DFCCIL, Coal India, HPCL etc.

I am also manage instagram id – Rajasthan1GK4 and Twitter account (X account) – rajasthan1gk4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *