राजस्थान में औद्योगिक पार्कों का निर्माण मुख्य रूप से राज्य की आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देने, रोजगार सृजन करने, निवेश आकर्षित करने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम लिमिटेड (RIICO) इस दिशा में प्रमुख भूमिका निभा रहा है।
आर्थिक विकास और औद्योगीकरण को बढ़ावा, रोजगार सृजन, निवेश आकर्षण और कारोबारी सुगमता, बुनियादी ढांचे का विकास, क्षेत्र-विशिष्ट विकास आदि के लिए राजस्थान में पार्क बनाये जा रहे हैं।
- राजस्थान का पहला साइंस पार्क (science park) जयपुर में स्थित है।
- राजस्थान का पहला मेगा फूड पार्क अजमेर जिले के रूपनगढ़ गांव में है, जिसका नाम ग्रीनटेक मेगा फूड पार्क प्राइवेट लिमिटेड है।
- राजस्थान का पहला मसाला पार्क (spice park) जोधपुर में है। यह जोधपुर के पास मथानिया के रामपुरा भाटियान गाँव में स्थित है।
- राजस्थान का पहला रेगिस्तानी पार्क (Desert Park) जयपुर में स्थित किशन बाग है। यह नाहरगढ़ किले की तलहटी में 30 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है।
- राजस्थान का पहला सोलर पार्क (Solar Park) भड़ला सोलर पार्क है, जो फलोदी जिले में स्थित है।
- राजस्थान का पहला संविधान पार्क (Constitution Park) जयपुर के राजभवन में स्थित है। इसका उद्घाटन 3 जनवरी, 2023 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया था।
- राजस्थान का पहला बर्ड पार्क (Bird Park) उदयपुर के गुलाब बाग में स्थित है।
- राजस्थान का पहला MSME पार्क दौसा में स्थापित किया गया है।
- राजस्थान का पहला आईटी (IT) पार्क जयपुर में सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है।
- राजस्थान का पहला मिनी फूड पार्क (mini food park) बांद्रा, बाड़मेर में स्थित है। हालाँकि, बीकानेर के पलाना में एक मेगा फूड पार्क प्रस्तावित है।
- पहला मिनी एग्रो पार्क (mini agro park) टोंक जिले के निवाई के चैनपुरा प्रस्तावित है।
| Industrial Park Name | Park location |
| बटरफ्लाई पार्क/ Butterfly Park | अंबेरी, उदयपुर |
| साइबर पार्क / Cyber Park | जोधपुर |
| नमो टॉय पार्क /खिलौना पार्क/Toy Park | कोटा |
| BSF थीम पार्क | सम, जैसलमेर |
| टेक्सटाइल पार्क/Textile Park | भीलवाड़ा |
| औद्योगिक पार्क /industrial Park | शाहपुर, भीलवाड़ा |
| वेस्ट टू वंडर पार्क /Waste to Wonder Park | मानसरोवर, जयपुर |
| स्टोन पार्क /Stone Park | 1. सोनियाणा, चित्तौड़गढ़ 2. बूँदी |
| सिरेमिक पार्क/ Ceramic Park | 1. खारा, बीकानेर 2. सोनियाणा, चित्तौड़गढ़ |
| फिनटेक पार्क/ Fintech Park | जयपुर |
| मेडटेक मेडिसियन डिवाइसेस पार्क /Medtech Park | बौरानाडा, जोधपुर |
| ज़ीरो वेस्ट पार्क /Zero Waste Park | आंधी गाँव, जयपुर |
| जेम्स एंड ज्वैलरी पार्क /Gems and Jewellery Park | सीतापूरा, जयपुर |
| स्नेक पार्क / सर्प उद्यान / Snake Park | कोटा |
| स्ट्रेस पार्क /Stress Park | कोटा |
| ऑक्सीजन पार्क /Oxygen Park | कोटा |
| दूसरा मसाला पार्क /spice park | कोटा |
| एग्रो फूड पार्क /Agro food park | 1. रानपूरा (कोटा), 2. बौरानाडा जोधपुर, 3. श्रीगंगानगर, 4. अलवर |
| आर्ट पार्क /Art park | पुष्कर, अजमेर |
| इंटीग्रेटेड रिसोर्स रिकवरी पार्क /Integrated Resource Recovery Park | जमवारामगढ़, जयपुर |
| स्काउट गाइड एडवेंचर पार्क/scout guide adventure Park | श्रीगंगानगर |
| चमड़ा पार्क /Leather Park | मानपुरा मोचढ़ी, जयपुर |
| कोरियाई पार्क/Korean Park | घिलोठ नीमराना, बहरोड़-कोटपुतली |
| बायोटेक्नोलॉजी पार्क /Biotechnology Park | 1. चौपंकी, खेरथल- तिजारा 2. सीतापुरा, जयपुर |
| निर्यात संवर्धन औद्योगिक पार्क /Export Promotion industrial Park | 1. सीतापुरा, जयपुर 2. बोरानाडा, जोधपुर 3. नीमराणा, बहरोड़-कोटपुतली |
| कैक्टस गार्डन /Cactus Garden | कुलधरा, जैसलमेर |
| जीवाश्म पार्क /Fossil Park | आकल, जैसलमेर |
| अभेड़ा पार्क/Abheda Park | कोटा |
| पर्यावरण पार्क /Environment Park | सोजत, पाली |
| होजरी पार्क /Hosiery Park | चोपकी भिवाड़ी, अलवर |
| पुष्प पार्क /Flower Park | खुशखेड़ा, खैरथल-तिजारा |
| जापानी पार्क /Japanese Park | 1. नीमराणा बहरोड़ कोटपुतली 2. घिलोठ, अलवर |
| सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क /Software Technology Parks | 1. कनकपूरा, जयपुर 2. जोधपुर |
| हार्डवेयर टेक्नोलॉजी पार्क /Hardware Technology Park | कुकस, जयपुर |
| वुड पार्क/Wood Park | दौसा |
| इलेक्ट्रॉनिक पार्क (ई-वेस्ट पार्क)/Electronic Park | जयपुर |
| ऑटोमोबाईल पार्क /Automobile Park | पथरेड़ी, अलवर |
| अपैरल पार्क /Apparel Park | जगतपुर, महल रोड़, जयपुर |
| एयर कार्गो काम्प्लेक्स/ air cargo complex | सांगानेर, जयपुर |
